सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हो है. इस फिल्म के डायलॉग सुशांत के फैंस को इमोशनल कर रहे हैं.

Entertainment News: 'दिल बेचारा' के इस डायलॉग ने नम कर दीं सुशांत के फैंस की आंखें
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हो है. इस फिल्म के डायलॉग सुशांत के फैंस को इमोशनल कर रहे हैं.

खास बातें

  • रिलीज हो गई सुशांत सिंह की फिल्म 'दिल बेचारा'
  • 'दिल बेचारा' देख भावुक हुए सुशांत के फैंस
  • सुशांत के अभिनय ने जीता फैंस का दिल

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'दिल बेचारा' ( Dil Bechara) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. 24 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को सुशांत के फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लगातार ये फिल्म ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म के डायलॉग और सुशांत की फोटो शेयर कर फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. फिल्म के एक डायलॉग ने सुशांत के चाहने वालों को काफी इमोशनल कर दिया है. 

फिल्म 'दिल बेचारा' के ज्यादातर सीन आपको इमोशनल कर जाएंगे. रोमांस और इमोशन के जबरदस्त कॉम्बिनेशल के साथ बनी इस फिल्म के एक सीन के दौरान सुशांत बोलते हैं कि मैं अपने अंतिम यात्रा में खुद शामिल होने चाहता हूं. फिल्म के इस डायलॉग को सुन सुशांत के फैंस की आंखें भर आईं. सुशांत के एक फैन ने लिखा, 'सेरी, मेरे पास मेरी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नही हैं. मैं आपको बहुत मिस कर रहा हूं.' एक फैन ने लिखा, 'सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म जीवन कैसे जीना है इसके बारे में बता रही है.' वहीं एक यूजर ने फिल्म का डायलॉग शेयर करने के साथ लिखा है, 'लव यू मैनी, जहां भी हो खुश रहना.'

बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुशांत के निधन के बाद से उनके फैंस उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म 24 जुलाई को रिलीज हो गई. सुशांत के साथ इस फिल्म में संजना सांघी रोमांस करती नजर आ रही हैं. फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबरा ने किया है. 


Comments