फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुए पांच राफेल फाइटर जेट, जानिए आज पहुंचेगा भारत
फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुए पांच राफेल फाइटर जेट, जानिए आज पहुंचेगा भारत
पाकिस्तान और चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच इन फाइटर जेट का भारत के लिए रवाना होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होने के लिए पांच राफेल फाइटर जेट फ्रांस से 27 जुलाई 2020 को रवाना हो गये है. इन पांचों फाइटर प्लेन को सात भारतीय पायलट उड़ाकर हरियाणा के अंबाला एयरबेस ला रहे हैं. ये पांचों राफेल विमान 29 जुलाई 2020 को भारत पहुंचेंगे.
पाकिस्तान और चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच इन फाइटर जेट का भारत के लिए रवाना होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. फ्रांस में भारतीय दूतावास ने राफेल विमानों के उड़ान भरने से पहले इन राफेल विमानों और इंडियन एयरफोर्स के पायलटों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जारी की है.
अंबाला में इन राफेल जेट को को तैनात किया जाएगा
फ्रांस से भारत आते समय पांचों फाइटर प्लेन को 28 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल डाफरा एयरबेस पर उतारा जाएगा. अल डाफरा एयरबेस की जिम्मेदारी फ्रांस एयरफोर्स के पास है. यहां पर राफेल विमानों की चेकिंग की जाएगी और फ्यूल भरा जाएगा. इसके बाद पांचों राफेल विमान 29 जुलाई की सुबह भारत पहुंचेंगे. अंबाला एयरबेस पर इन राफेल जेट को को तैनात किया जाएगा.
राफेल को मिसाइल से लैस किया जाएगा
अंबाला एयरबेस पहुंचने के बाद राफेल विमानों को मिसाइल से लैस किया जाएगा. इसमें मेटेओर, स्कैल्प और हैमर मिसाइल शामिल हैं. राफेल पहला स्क्वाड्रन अंबाला में स्थित होगा, दूसरा पश्चिम बंगाल के हाशिमारा में होगा.
36 राफेल विमान की डील
बता दें कि, भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमान की डील हुई है. इसमें से अभी सिर्फ पांच विमान की डिलीवरी भारत को दी जा रही है. अबतक वायुसेना के 12 लड़ाकू पायलटों ने फ्रांस में राफेल लड़ाकू जेट पर अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है. बता दें कि भारत ने लगभग 58 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.
कुल 36 राफेल में से 30 लड़ाकू विमान हैं, जबकि छह ट्रेनर विमान हैं. ट्रेनर विमान दो सीटों वाले हैं. उनमें लड़ाकू विमानों जैसी ही खासियतें होंगी. वायुसेना ने राफेल के रखरखाव और तैनाती के लिए दोनों स्टेशनों पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

Jay ho
ReplyDelete