Current affairs 29 July 2020
✅करेंट अफेयर्स 29 जुलाई 2020
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 परीक्षण की जितने अत्या्धुनिक परीक्षण प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया- तीन
• हाल ही में जिस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने एक घंटे में COVID -19 का पता लगाने के लिए रैपिड टेस्टिंग डिवाइस विकसित की है- आईआईटी खड़गपुर
• जिस संस्था के एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना संकट के चलते दक्षिण एशिया के 2.2 करोड़ बच्चे प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हो रहे हैं- यूनिसेफ
• भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को जितने ब्रॉडगेज डीजल इंजन (broad gauge locomotive) सौंपे हैं-10
• सीआरपीएफ स्थापना दिवस जिस दिन मनाया जाता है-27 जुलाई
• छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रमुख शहरों में लॉकडाउन की अवधि को जितने तारीख तक बढ़ा दिया है-6 अगस्त
• केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सरकार ने जितने लाख करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रखा है-2.10 लाख करोड़ रुपये
• भारत और जिस देश ने 27 जुलाई 2020 को रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी साझा करने समेत कई क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है- इंडोनेशिया
• भारत सरकार ने चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक करते हुए जितने ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है-47
• पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने अपने 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिस मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया- मौसम
महत्वपूर्ण दिन🔰
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस - 28 जुलाई
अर्थव्यवस्था🔰
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय मंडल (SEBI) ने 27 जुलाई को उन संस्थानों के लिए एक बार निपटान योजना की शुरुआत की, जिन्होंने _ के स्टॉक ऑप्शन विभाग में ट्रेड रिवर्सल को निष्पादित किया – BSE
IRCTC और SBI कार्ड ने इस मंच पर कार्य करने वाला अपना नया ‘को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड’ प्रस्तुत किया – रुपे प्लेटफार्म
अंतरराष्ट्रीय🔰
यह देश और भारत ने एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR) से निपटने के लिए आठ दसलाख पाउंड की पांच नई परियोजनाओं के साथ अपने मौजूदा वैज्ञानिक अनुसंधान सहयोग को बढ़ाया – ब्रिटेन
राष्ट्रीय🔰
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 31 जुलाई को पटना और हाजीपुर के बीच इस नदी के ऊपर ‘महात्मा गांधी सेतु’ के पुनर्वासित पश्चिमी तट का उद्घाटन करेंगे – गंगा नदी
इस संगठन ने रक्षा एवं उड्डयन विज्ञान प्रौद्योगिकियों में नवाचार के लिए ‘डेयर टू ड्रीम 2.0’ प्रतियोगिता शुरू की है - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इस पहल ने ‘लायफस कोविड स्कोर’ नामक कोविड जोखिम मूल्यांकन प्रोफ़ाइल विकसित करने के लिए बैंगलोर स्थित अकुली लैब्स इस कंपनी का चयन किया है - सेंटर फॉर ऑगमेंटिंग वॉर विथ कोविड-19 हेल्थ क्राइसिस (CAWACH)
व्यक्ति विशेष🔰
कश्मीर का अलगाववादी नेता जिन्हें पाकिस्तान द्वारा ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ नामक देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा - सैयद अली शाह गिलानी
राज्य विशेष🔰
इस राज्य की महिला आयोग ने साइबर प्रताड़ना और सोशल मीडिया से मुकाबला करने के लिए युवा लड़कियों और महिलाओं को शिक्षित और प्रशिक्षित करने के लिए एक डिजिटल कार्यक्रम की शुरूवात की - महाराष्ट्र
ज्ञान-विज्ञान🔰
भारत का पहला कोविड-19 ब्लॉकचैन मंच जो बेलफ्रीक्स बीटी और IISc बैंगलोर स्थित योसिंक कंपनीयों ने बनाया - “BelYo”
सामान्य ज्ञान🔰
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) - स्थापना: वर्ष 1958; मुख्यालय: दिल्ली
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) - स्थापना: वर्ष 1911; मुख्यालय: दिल्ली
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) - स्थापना: 27 सितंबर 1999; मुख्यालय: दिल्ली
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) - स्थापना: 01 जुलाई 1955; मुख्यालय: मुंबई
════════════════════

Comments
Post a Comment