Current affairs 19sep2020
लोकसभा में सांसदों के वेतन में 30% की कटौती करने के बिल को मिली मंजूरी
संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन (अमेंडमेंट) बिल, 2020 के द्वारा एक अध्यादेश को बदल दिया गया है, जो पहले कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए संसाधनों को इकट्ठा करने के उपायों के एक हिस्से के तौर पर लाया गया था.
लोकसभा ने 15 सितंबर, 2020 को एक विधेयक पारित किया है, जिसके माध्यम से 01 अप्रैल, 2020 से शुरू होने वाले एक वर्ष के लिए संसद के सदस्यों के लिए देय वेतन में 30% तक कटौती की गई है.
संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन (अमेंडमेंट) बिल, 2020 के द्वारा एक अध्यादेश को बदल दिया गया है, जो पहले कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए संसाधनों को इकट्ठा करने के उपायों के एक हिस्से के तौर पर लाया गया था.
इस विधेयक को 14 सितंबर, 2020 को निचले सदन में पेश किया गया था. भारत सरकार ने इस महामारी के मद्देनजर वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 के लिए संसद सदस्यों के स्थानीय क्षेत्र विकास योजना कोष के अस्थायी निलंबन के लिए भी अपना अनुमोदन दिया था.
सांसदों के वेतन में कटौती पर जारी एक बयान
संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने संशोधन विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए यह कहा कि मौजूदा कोविड -19 महामारी से लड़ने और इसके अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव को रोकने के लिए धन की आवश्यकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि, लॉकडाउन के कारण समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है और ऐसे में सरकार को इस संकट से निपटने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे.
संसद सदस्यों को स्थानीय क्षेत्र विकास योजना निधि (MPLADS) बहाल करने की विपक्ष की मांग
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2020-2021 और वर्ष 2021-22 के लिए MPLADS फंड को निलंबित करने का निर्णय लिया गया था.
अब, क्योंकि विपक्षी सदस्यों ने इस योजना को बहाल करने की मांग रखी थी, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने यह बताया कि, MPLADS पर जो भी निर्णय लिया गया है वह अस्थायी है और केवल दो साल की अवधि के लिए ही लागू रहेगा.
इस सरकारी योजना के तहत, दोनों सदनों के सदस्य हर साल 5 करोड़ रुपये के खर्च से जुड़े विकास कार्यक्रम की सिफारिश कर सकते हैं. लोकसभा में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने यह मांग रखी थी कि इस फंड को बहाल किया जाए क्योंकि उन्होंने सांसदों के वेतन में कटौती के सरकार के फैसले का समर्थन किया है.
विपक्षी दलों का यह दृष्टिकोण था कि, इस निधि को फिर से बहाल किया जाना चाहिए क्योंकि इसका उपयोग सदस्यों द्वारा अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए किया जा रहा है. इस धन का 93% सदस्यों द्वारा उपयोग किया गया है और उनमें से अधिकांश धन का उपयोग अनुसूचित जनजातियों, अनुसूचित जातियों और ग्रामीणों के लिए कल्याणकारी गतिविधियों के संचालन के लिए किया गया है.
👇
✅ सुर्ख़ियों में- गरिमा योजना
➡️ हाल ही में ओडिशा सरकार द्वारा 'गरिमा' नामक एक नई योजना शुरू की गयी है।
➡️ गरिमा योजना का लक्ष्य राज्य में कोर स्वच्छता कर्मियों की आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा को सुनिश्चित करना है।
➡️ इस योजना से लगभग 20,000 स्वच्छता कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा।
➡️ इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपये के कोष का आवंटन किया गया है।
✅ ओडिशा
👇
➡️ राजधानी - भुवनेश्वर
➡️ राज्यपाल - गणेशी लाल
➡️ मुख्यमंत्री - नवीन पटनायक
✅प्रमुख तथ्य
👇
➡️ राष्ट्रीय उद्यान
👇
✔️ भितरकनिका
✔️ सिमलीपाल
➡️ वन्यजीव अभयारण्य
👇
✔️ चिल्का
✔️ नंदनकानन
✔️ सतकोसिया गार्ज
✔️ गहिरमाथा
➡️ समुद्री संरक्षित क्षेत्र
👇
✔️ गहिरमाथा (ओलिव रिडले कछुआ)
✔️ बालुखंड कोर्णाक
➡️ पवित्र उपवन
👇
✔️ जाहेरा थाकुरामा
1. अखिल भारतीय हैप्पीनेस रिपोर्ट में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा ?
Ans. मिजोरम
2. किस राज्य ने अन्नपूर्णा योजना के तहत अन्ना उत्सव राशन कार्ड जारी किए ?
Ans. मध्य प्रदेश
3. टेनसेंट किस कंपनी में 62.8 मिलियन डॉलर का निवेश किया ?
Ans. फ्लिपकार्ट
4. किसने आभासी रूप से 14 श्रेणियों में द्वितीय उत्कृष्ट संस्थान विश्वकर्मा पुरस्कार दिए ?
Ans. रमेश पोखरियाल निशंक
5. फेसबुक में नया स्मार्ट गिलास विकसित करने के लिए किसके साथ हाथ मिलाया ?
Ans. रै-बैन (Ray Ban)
6. किसने दिल्ली हवाई अड्डे पर भारत के पहले जर्नल एविएशन टर्मिनल का उद्घाटन किया ?
Ans. हरदीप सिंह पुरी
7. किस राज्य में स्वच्छता कैफे का उद्घाटन किया गया ?
Ans. हिमाचल प्रदेश
8. अशोक गस्ती का सितंबर 2020 में निधन हो गया वह किस क्षेत्र से संबंधित थे ?
Ans. राजनीति
9. केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने इस्तीफा दे दिया उनके पास कौन सा मंत्रालय था ?
Ans. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
10. भारत किस कंपनी का पहला ऑनलाइन रिलेटेड चैनल 23 सितंबर 2020 को लाइव होगा ?
Ans. एप्पल
💐❣
1. Which state ranked first in the All India Happiness Report?
Ans. Mizoram
2. Which state issued Anna Utsav ration cards under Annapurna scheme?
Ans. Madhya Pradesh
3. In which company did Tencent invest $ 62.8 million?
Ans. Flipkart
4. Who has given the second outstanding institute Vishwakarma Award in 14 categories in virtual form?
Ans. Ramesh Pokhriyal Nishank
5. Who joined hands to develop new smart glass in Facebook?
Ans. Ray Ban
6. Who inaugurated India's first Journal Aviation Terminal at Delhi Airport?
Ans. Hardeep Singh Puri
7. In which state Sanitation Cafe was inaugurated?
Ans. Himachal Pradesh
8. Ashok Gasti died in September 2020, he was related to which field?
Ans. Politics
9. Union Minister Harsimrat Badal resigned which ministry did he have?
Ans. Union Ministry of Food Processing Industries
10. India's first online related channel of which company will go live on 23 September 2020?
Ans. 🍎 Apple
• वह देश जिसने हाल ही में चीन से कपास, बाल सम्बन्धी उत्पादों, कंप्यूटर घटकों और कुछ वस्त्रों सहित आठ चीनी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है- अमेरिका
• विश्व रोगी सुरक्षा दिवस जिस दिन मनाया जाता है-17 सितम्बर
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जिस राज्य में कोसी रेल महासेतु के साथ यात्री सुविधाओं से संबंधित रेल की 12 परियोजनाओं का उद्घाटन किया- बिहार
• वह देश जो हाल ही में जिबूती आचार संहिता का पर्यवेक्षक बन गया है- भारत
• जिस देश को संयुक्त राष्ट्र महिला स्थिति आयोग (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया है- भारत
• उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने रक्षा क्षेत्र में विदेशी कंपनियों के निवेश को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर जितने प्रतिशत कर दिया है-74 प्रतिशत
• हाल ही में फीफा की तरफ से जारी ताज़ा रैंकिंग में जिस देश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है- बेल्जियम
• हाल ही में जिस प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर का 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- शरबरी दत्ता
• विश्व बैंक के ताजा वार्षिक ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स-2020 में जिस देश को 116वां स्थान मिला है- भारत
• ऑनलाइन पोकर प्लेटफॉर्म 9stacks ने जिस क्रिकेटर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है- सुरेश रैना

Comments
Post a Comment