Current affairs 21 sep 2020




•    हाल ही में कार्मिक मंत्रालय ने जिसको विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है- राजेश खुल्लर


•    हिंद महासागर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमेरिका ने जिस देश के साथ एक रक्षा सहयोग कार्यढांचे पर हस्ताक्षर किये हैं- मालदीव


•    जिस देश की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया एज़ारेंका को हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीत लिया है- जापान


•    हाल ही में जिस देश ने अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच कतर (दोहा) में होने वाली अंतर-अफगान वार्ता के शुरुआती समारोह में भाग लेकर तालिबान पर अपनी बदलती रणनीति का संकेत दिया है- भारत


•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में जिस राज्य की जलापूर्ति व सीवर से जुड़ी 543.28 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया- बिहार


•    भारत को अगले जितने साल के लिए आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की एक संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य चुना गया है- चार


•    हाल ही में जदयू पार्टी के जिस सांसद को एक बार फिर से राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है- हरिवंश नारायण सिंह


•    इंजीनियर्स डे (Engineers Day) जिस दिन मनाया जाता है-15 सितम्बर


•    उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा के निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर जिसके नाम पर करने की घोषणा की- छत्रपति शिवाजी महाराज


•    हाल ही में जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में जिसे चुना गया है- योशिहिदे सुगा


•    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर्यसभा के जिस संस्थापक का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया- स्वामी अग्निवेश


•    केंद्र सरकार की स्टार्टअप रैंकिंग में जिस राज्य ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल किया है- गुजरात


•    जिस राज्य सरकार द्वारा 209 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाला भारत का सबसे बड़ा "Piggery Mission" लॉन्च किया गया है- मेघालय


•    विश्व प्राथमिक उपचार दिवस जिस दिन मनाया जाता है- सितंबर के दूसरे शनिवार


•    हाल ही में कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर यह नाम रखा गया है- श्री सिद्धरूधा स्वामीजी रेलवे स्टेशन


•    भारत में हिन्दी दिवस जिस दिन मनाया जाता है-14 सितंबर


•    ऑस्ट्रिया के जिस टेनिस खिलाड़ी ने यूएस ओपन जीतकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम ख़िताब जीत लिया है- डोमिनिक थीम


•    दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने जिसे अपना नया लोकपाल नियुक्त किया है- बदर दुर्रेज अहमद


•    इमामी लिमिटेड कंपनी ने हाइजीन रेंज के उत्पादों के लिए जिस अभिनेत्री को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है- जूही चावला


•    संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने अपने बाल अधिकार अभियान- ‘फॉर एवेरी चाइल्ड’ के लिए जिस अभिनेता को अपना ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ बनाया है- आयुष्मान खुराना


•    वह देश जिसने हाल ही में चीन से कपास, बाल सम्बन्धी उत्पादों, कंप्यूटर घटकों और कुछ वस्त्रों सहित आठ चीनी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है- अमेरिका


•    विश्व रोगी सुरक्षा दिवस जिस दिन मनाया जाता है-17 सितम्बर


•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जिस राज्य में कोसी रेल महासेतु के साथ यात्री सुविधाओं से संबंधित रेल की 12 परियोजनाओं का उद्घाटन किया- बिहार


•    वह देश जो हाल ही में जिबूती आचार संहिता का पर्यवेक्षक बन गया है- भारत


•    जिस देश को संयुक्त राष्ट्र महिला स्थिति आयोग (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया है- भारत


•    उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने रक्षा क्षेत्र में विदेशी कंपनियों के निवेश को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर जितने प्रतिशत कर दिया है-74 प्रतिशत


•    हाल ही में फीफा की तरफ से जारी ताज़ा रैंकिंग में जिस देश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है- बेल्जियम


•    हाल ही में जिस प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर का 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- शरबरी दत्ता


•    विश्व बैंक के ताजा वार्षिक ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स-2020 में जिस देश को 116वां स्थान मिला है- भारत


•    ऑनलाइन पोकर प्लेटफॉर्म 9stacks ने जिस क्रिकेटर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है- सुरेश रैना


•    कोविड-19 के खिलाफ लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना को अगले जितने महीने के लिए बढ़ा दिया गया है- छह महीने


•    वह बैंक जिसके प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी को यूरोमनी अवार्ड्स ऑफ एक्सीलेंस द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2020 से सम्मानित किया गया है- एचडीएफसी बैंक


•    चीन ने हाल ही में पीत सागर में तैनात पोत से एक रॉकेट के जरिये जितने सेटेलाइट लांच किए है- नौ


•    हाल ही में रूस में भारत और जिस देश के विदेश मंत्रियों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) पर तनाव को कम करने हेतु एक पाँच सूत्रीय योजना पर सहमति व्यक्त की गई- चीन


•    केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने प्राचीन भारतीय संस्कृति का अध्ययन करने के लिए जितने सदस्यीय समिति का गठन किया है-16


•    सदाशिव रावजी पाटिल का हाल ही में 86 साल की उम्र में निधन हो गया. वे जिस खेल से जुड़े हुए थे- क्रिकेट


•    हाल ही में वह फुटबॉलर जो दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं- लियोनेल मेसी


•    लोकसभा ने सांसदों के वेतन में एक वर्ष के लिए जितने प्रतिशत कटौती करने के प्रावधान वाले एक विधेयक को हाल ही में मंजूरी दे दी है-30 प्रतिशत


•    पेटीएम फर्स्ट गेम्स (पीएफजी) ने जिस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है- सचिन तेंडुलकर


•    विश्व ओजोन दिवस जिस दिन मनाया जाता है-16 सितम्बर


•    एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा जिसको भारत के लिए नया कंट्री डायरेक्टर नियुक्त किया गया है- टेको कोनिशी


•    ग्रेट लर्निग ने जिस भारतीय क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की- विराट कोहली


•    केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए प्रगति और सक्षम छात्रवृति योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति राशि 5,000 से बढ़ाकर जितने हजार रूपये प्रति वर्ष कर दिया है-50 हजार


•    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (International Day of Democracy) जिस दिन मनाया जाता है-15 सितंबर


•    भारत सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में जितने करोड़ रुपये का निवेश करेगी-20,000 करोड़ रुपये


•    हाल ही में जिस कंपनी ने नए संसद भवन को बनाने का ठेका 861 करोड़ रूपए की बोली लगाकर हासिल कर लिया है- टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड


•    केंद्र सरकार ने बिहार के जिस शहर में एम्स की स्थापना करने घोषणा की है- दरभंगा


•    हाल ही में चीन से जिस देश के राजदूत टेरी ब्रान्स्टेड ने अपना पद से इस्तीफा दे दिया है- अमेरिका


•    हाल ही में जिस देश ने अपने सभी लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की योजना जारी की है- अमेरिका


•    जिस देश ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन के साथ राजनयिक संबंधों को सामान्य बनाने वाले ‘अब्राहम एकॉर्ड’ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं- इजरायल

गिलगित-बाल्टिस्तान को पूर्ण राज्य का दर्जा देगा पाकिस्तान: रिपोर्ट



भारत ने कई अवसरों पर पाकिस्तान को स्पष्ट तौर पर कहा है कि कानूनी तौर पर संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, जिसमें गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल है, भारत का अभिन्न अंग हैं.



पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान के दर्जे को बढ़ाकर इसे एक पूर्ण प्रांत बनाने का फैसला किया है. पाकिस्तान मीडिया में 17 सितम्बर 2020 को एक वरिष्ठ मंत्री के हवाले से दी गई रिपोर्ट में यह बात कही गयी. पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री के बयान का हवाला देते हुए दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को एक पूर्ण प्रांत का दर्जा देने पर विचार कर रही है.


कश्मीर एवं गिलगित-बाल्टिस्तान के मामलों के मंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान जल्द ही क्षेत्र का दौरा करेंगे और गिलगित-बाल्टिस्तान को पूर्ण प्रांत का दर्जा देने की औपचारिक घोषणा करेंगे. इसके साथ ही गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली समेत सभी संवैधानिक निकायों में भी पर्याप्त प्रतिनिधित्त्व दिया जाएगा. विदित हो कि पाकिस्तान सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.


भारत ने क्या कहा?


भारत ने कई अवसरों पर पाकिस्तान को स्पष्ट तौर पर कहा है कि कानूनी तौर पर संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, जिसमें गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल है, भारत का अभिन्न अंग हैं और इस लिहाज़ से पाकिस्तान को इनकी स्थिति में बदलाव का कोई अधिकार नहीं है.


भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में ठोस बदलाव करने के इस्लामाबाद के प्रयासों का विरोध करते हुए मई में कहा था कि पाकिस्तान की सरकार या न्यायपालिका का गैर कानूनी तरीके से कब्जाए गए इन इलाकों पर कोई अधिकार नहीं है. भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को गैर कानूनी तरीके से कब्जाए इन इलाकों को तुरंत खाली कर देना चाहिए.


गिलगित-बाल्टिस्तान: एक नजर में


गिलगित-बाल्टिस्तान जम्मू-कश्मीर के उत्तर-पश्चिमी में स्थित अत्यधिक ऊँचाई वाला एक  पहाड़ी क्षेत्र है. यह क्षेत्र जम्मू और कश्मीर की पूर्ववर्ती रियासत का एक हिस्सा था, किंतु साल 1947 में कश्मीर पर पाकिस्तानी सेना के आक्रमण के बाद से यह क्षेत्र पाकिस्तान के नियंत्रण में है. पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान दोनों अलग-अलग इलाके हैं, जबकि भारत इन्हें जम्मू-कश्मीर का एक हिस्सा मानता है.


गिलगित-बाल्टिस्तान की वर्तमान स्थिति


वर्तमान में गिलगित-बाल्टिस्तान के पास सीमित शक्तियों वाली एक विधानसभा है, जो कि पाकिस्तान सरकार में कश्मीर एवं गिलगित-बाल्टिस्तान मामलों के मंत्रालय द्वारा प्रशासित की जाती है. इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र की वास्तविक शक्तियाँ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक परिषद में निहित हैं.


पाकिस्तान के चार प्रांत


वर्तमान में बलूचिस्तान, खैबर-पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध, पाकिस्तान के चार प्रांत हैं, इस प्रकार यदि गिलगित-बाल्टिस्तान को पूर्ण प्रांत बनाने की घोषणा की जाती है तो यह पाकिस्तान का 5वाँ प्रांत होगा.


चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा


इस क्षेत्र के महत्त्व को इसी बात से समझा जा सकता है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) इसी इलाके से होकर बनाया जा रहा है और चूँकि यह क्षेत्र भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित है कि, इसलिये भविष्य में इस परियोजना के समक्ष समस्याएँ आ सकती हैं. चीन इस परियोजना के लिए पाकिस्तान में इतनी बड़ी मात्रा में पैसा निवेश कर रहा है कि वो साल 2008 से पाकिस्तान में होने वाले सभी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के दोगुने से भी ज़्यादा है. इस परियोजना का प्रमुख उद्देश्य रेलवे और हाइवे के माध्यम से तेल और गैस का कम समय में वितरण करना है.


20 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1664 – अमेरिका में 'समामेलन विरोधी कानून' पारित किया।

1792 – फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया।

1830 – फिलाडेल्फिया में दासों द्वारा निर्मित उत्पाद के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

1831 – भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे।

1839 – नीदललैंड के पहले रेल मार्ग एम्सटरडम से हार्लेम का उद्घाटन हुआ।

1854 – अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।

1857 – ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।

1867 – ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।

1878 – मद्रास (अब चेन्नई) का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित हुआ।

1884 – सैन फ्रांसिस्को में 'इच्ल राइट्स पार्टी' का गठन किया गया।

1954 – आईबीएएम द्वारा विकसित फोरट्रान भाषा के पहले प्रोग्राम को कंप्यूटर पर चलाया गया।

1970 – रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।

1973 – दुनिया के मशहूर बैटल ऑफ सस्केस में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।

1982 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।

1983 – एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।

1984 – लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया।

1985 - रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम 1957 को संसोधित किया गया और सशस्त्र बल का दर्जा मिला।

1986 - सर्वप्रथम रेलवे सुरक्षा बल ने स्थापना दिवस मनाया।

1992 – फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।

1995 - संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन प्रारम्भ।

2000 - क्लिंटन दम्पत्ति 'व्हाइट वाटर कांड' के आरोपों से मुक्त।

2001 - अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।

2003 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

2004 - इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।

2006 - ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली। 

2006 - बहरीन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन।

2006 - 15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।

2007 – अमेरिका के लुईसिआना में अपने श्वेत सहपाठी को प्रताड़ित करने के आरोप में सजा पाने वाले छह अश्वेत युवकों के समर्थन में 15000 से 20000 प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया।

2009 - मराठी फ़िल्म 'हरिशचन्द्राची फैक्ट्री' को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।

2019 - भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सीमा पर एक बड़ा दुर्लभ अभ्यास 'चांग थांग' आयोजित किया।


20 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉


1547 - फ़ैज़ी - मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी के प्रसिद्ध कवि ।

1897 - नाना साहब परुलेकर- मराठी पत्रकार।

1911 - पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे जिन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की। 

1924 - ए. नागेश्वर राव - तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।

1948 - महेश भट्ट- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक।


20 सितंबर को हुए निधन👉


1388 – दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक तृतीय का निधन हुआ।

1819 – गोवा के वैज्ञानिक व क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन हुआ।

1927 - मोहम्मद बरकतउल्ला - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

1928 - नारायण गुरु भारत के महान संत एवं समाजसुधारक थे।

1933 – अग्रणी थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला डाक्टर एनी बेसेन्ट का निधन हुआ।

1942 - कनकलता बरुआ- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी। 

1997 - अनूप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

1999 - राजकुमारी- तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री। उनकी फ़िल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी।

1999 - रईसा गोर्बाच्योव का निधन।

2007 - फ़्राँस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 113 की अवस्‍था में मृत्‍यु हो गई।

2009 - प्रभा खेतान - हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका।

2012 - दिनेश ठाकुर - रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार और निर्देशक थे।

2015 - जगमोहन डालमिया बीसीसीआई के अध्यक्ष और व्यापारी थे। 

2017 - शकीला - हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

2019 - रॉबर्ट स्किनर बॉयड - एक अमेरिकी पत्रकार थे।


Q.1. किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना शुरू की है ?

Ans. गुजरात


Q.2. भारत को कितने वर्ष के लिए ECOSOC का सदस्य चुना गया है ?

Ans. 04


Q.3. IFC ने किस देश को दो ट्रिलियन डॉलर प्रदान करने की घोषणा की है ?

Ans. भारत


Q.4. अमेजन इंडिया ने अपना आल वीमेन डिलीवरी स्टेशन कहाँ बनाया है ?

Ans. गुजरात


Q.5. किस राज्य ने सभी प्रमुख अस्पतालों में COVID संदिग्ध वार्ईड शुरू किये हैं ?

Ans. तमिलनाडु


Q.6. किसे 2020 डेटन साहित्यिक शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?

Ans. मार्गरेट एटवुड 


Q.7. किसे यूएन की 2020 क्लास ऑफ़ 17 यंग लीडर्स की सूची में चुना गया है ?

Ans. उदित सिंघल


Q.8. किस शहर में कुत्तों के लिए विशेष ब्लड बैंक स्थापित किया गया है ?

Ans. लुधियाना 


Q.9. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतरिक्त प्रभार किसे दिया गया है ?

Ans. नरेंद्र सिंह तोमर


Q.10. केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र में FDI की सीमा को बढ़ाकर कितना किया है ?

Ans. 74%


✅  सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर  ✅


●प्लासी का युद्ध कब हुआ था ?

उत्तर – 1757 ई.

●1857 ई. के विद्रोह में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने किसके सहयोग से ग्वालियर में विद्रोह किया था?

उत्तर – तात्यां टोपे

●अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर की मृत्यु कहाँ हुई थी?

उत्तर – रंगून

●महात्मा गांधी जी के पत्नी का नाम क्या था?

उत्तर – कस्तूरबा गांधी

●भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे?

उत्तर – ए. ओ. ह्यूम

●स्वतन्त्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे?

उत्तर – सी. राजगोपालाचारी

●प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की?

उत्तर – आत्माराम पांडुरंग

●चोल प्रशासन की मुख्य विशेषता क्या थी?

उत्तर – ग्रामीण स्वायत्तता

●किस शासक ने ग्रांड ट्रक रोड का निर्माण कराया था?

उत्तर – शेरशाह सूरी

●किस स्थान पर सिंधु घाटी सभ्यता का बन्दरगाह स्थित है?

उत्तर – लोथल

●पूर्वोत्तर राज्य में सबसे बड़ा राज्य कौन है?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

●चीन असम के किस दिशा में स्थित है?

उत्तर – उत्तर

●मध्य प्रदेश अतिरिक्त भारत का कौन सा राज्य सात राज्यों की सीमा को स्पर्श करती है?

उत्तर – असम

●कंचन गंगा पर्वत शिखर कहाँ स्थित है?

उत्तर – सिक्किम

●सूर्य से सबसे नजदीक गृह है-

उत्तर – बुध

●पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर – मालीगांव

●प्रथम भारतीय फ़िल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ के निर्माता कौन थे ?

उत्तर – दादा साहेब फाल्के

●असम के कौन से व्यक्ति भारत के राष्ट्रपति रह चुके है?

उत्तर – फखरुद्दीन अली अहमद

●पुस्तक ‘वार एन्ड पीस’ लेखक है?

उत्तर – लियो टॉलस्टाय

●मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर – राष्ट्रपति

●‘ए मेरे वतन के लोगो’ देशभक्ति गीत किसने लिखा है?

उत्तर – प्रदीप

●वायु का दबाव किसके कारण होता है?

उत्तर – घनत्व

●वायुमण्डलीय डाब मापने का पैमाना है-

उत्तर – बैरोमीटर

●अमीबा में कुल कितने शैल (कोशिका) होते है?

उत्तर – एक

●नागालैंड भारत का विधिवत राज्य कब बना?

उत्तर – 1963 ई.

●उत्तर पूर्व सीमान्त रेलवे में सबसे बड़ा रेलवे स्टेसन है-

उत्तर – मालीगांव

●मुख्यमन्त्री की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर – राज्यपाल

●रेफ्रिजरेटर में कौन सी गैस प्रयुक्त की जाती है?

उत्तर – फ्रीआन

●इलेक्ट्रान के खोज कर्त्ता हैं-

उत्तर – जे. जे. थॉमसन

●असमिया भाषा में मुद्रित प्रथम पुस्तक के लेखक कौन थे?

उत्तर – आत्माराम शर्मा

●रविन्द्रनाथ टैगोर ने भारत के राष्ट्रीय गान के अलावा किस एक और देश का राष्ट्रीय गान लिखा?

उत्तर – बांग्ला देश

●हीटर के तार किस चीज के बने होते है?

उत्तर – नाइक्रोम

●लोहे पर जंग लगने से उसका भार –

उत्तर – बढ़ता है

●विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप ‘माजुली’ असम के किस जिले में स्थित है

उत्तर – पाताल पूरी

●ध्वनि कि चाल अधिकतम किसमें होती है?

उत्तर – स्टील में

●किसे ‘ भविष्य की धातु कहा जाता है.

उत्तर – टाइटेनियम

●कौन सा तत्व स्वतन्त्र अवश्था में पाया जाता है?

उत्तर – सल्फर

●दिल्ली की सुल्तान रजिया सुल्तान किसकी पुत्री थी?

उत्तर – शम्स-उद-दिन इल्तुतमिश

●‘मंदिरो की पूण्यभूमि’ भारत के किस राज्य को कहा जाता है

उत्तर – तमिलनाडु

●महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर – वाई. बी. चौहान

●‘भारत का मैनचेस्टर’ किसे कहा जाता है?

उत्तर – अहमदाबाद

●बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?

उत्तर – कोशी


भारत के प्रमुख भौगोलिक उपनाम


★ ईश्वर का निवास स्थान →प्रयाग

★ पांच नदियों की भूमि →पंजाब

★ सात टापुओं का नगर →मुंबई

★ बुनकरों का शहर →पानीपत

★ अंतरिक्ष का शहर →बेंगलुरू

★ डायमंड हार्बर →कोलकाता

★ इलेक्ट्रॉनिक नगर →बेंगलुरू

★ त्योहारों का नगर →मदुरै

★ स्वर्ण मंदिर का शहर →अमृतसर

★ महलों का शहर →कोलकाता

★ नवाबों का शहर →लखनऊ

★ इस्पात नगरी →जमशेदपुर

★ पर्वतों की रानी →मसूरी

★ रैलियों का नगर →नई दिल्ली

★ भारत का प्रवेश द्वार →मुंब

★ पूर्व का वेनिस →कोच्चि

★ भारत का पिट्सबर्ग →जमशेदपुर

★ भारत का मैनचेस्टर →अहमदाबाद

★ मसालों का बगीचा →केरल

★ गुलाबी नगर →जयपुर

★ क्वीन ऑफ डेकन →पुणे

★ भारत का हॉलीवुड →मुंबई

★ झीलों का नगर →श्रीनगर

★ फलोद्यानों का स्वर्ग →सिक्किम

★ पहाड़ी की मल्लिका →नेतरहाट

★ भारत का डेट्राइट →पीथमपुर

★ पूर्व का पेरिस →जयपुर

★ सॉल्ट सिटी →गुजरात

★ सोया प्रदेश →मध्य प्रदेश

★ मलय का देश →कर्नाटक

★ दक्षिण भारत की गंगा →कावेरी

★ काली नदी →शारदा

★ ब्लू माउंटेन →नीलगिरी पहाड़ियां

★ एशिया के अंडों की टोकरी →आंध्र प्रदेश

★ राजस्थान का हृदय →अजमेर

★ सुरमा नगरी →बरेली

★ खुशबुओं का शहर →कन्नौज

★ काशी की बहन →गाजीपुर

★ लीची नगर →देहरादून

★ राजस्थान का शिमला →माउंट आबू

★ कर्नाटक का रत्न →मैसूर

★ अरब सागर की रानी →कोच्चि

★ भारत का स्विट्जरलैंड →कश्मीर

★ पूर्व का स्कॉटलैंड →मेघालय

★ उत्तर भारत का मैनचेस्टर →कानपुर

★ मंदिरों और घाटों का नगर →वाराणसी

★ धान का डलिया →छत्तीसगढ़

★ भारत का पेरिस →जयपुर

★ मेघों का घर →मेघालय

★ बगीचों का शहर →कपूरथला

★ पृथ्वी का स्वर्ग →श्रीनगर

★ पहाड़ों की नगरी →डुंगरपुर

★ भारत का उद्यान →बेंगलुरू

★ भारत का बोस्टन →अहमदाबाद

★ गोल्डन सिटी →अमृतसर

★ सूती वस्त्रों की राजधानी →मुंबई

★ पवित्र नदी →गंगा

★ बिहार का शोक →कोसी

★ वृद्ध गंगा →गोदावरी

★ पश्चिम बंगाल का शोक →दामोदर

★ कोट्टायम की दादी →मलयाला

★ जुड़वा नगर --हैदराबाद →सिकंदराबाद

★ ताला नगरी →अलीगढ़

★ राष्ट्रीय राजमार्गों का चौराहा →कानपुर

★ पेठा नगरी →आगरा

★ भारत का टॉलीवुड →कोलकाता

★ वन नगर →देहरादून

★ सूर्य नगरी →जोधपुर

★ राजस्थान का गौरव →चित्तौड़गढ़

★ कोयला नगरी →धनबाद


🔰🔰 स्वतंत्रता संघर्ष प्रश्नोतर 🔰🔰


1. महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष किस अधिवेशन में चुने गए ?

►-बेलगांव अधिवेशन (1924 ई.)


2. गदर पार्टी की स्थापना कब और कहां हुई ?

►-1 नवंबर 1913 ई. में सैनफ्रांसिस्को ( अमेरिका).


3. गदर पार्टी किसके नेतृत्व में बनी ?

►-लाला हरदयाल.


4. गदर पार्टी के पहले अध्यक्ष कौन बने ?

►-सोहन सिंह भक्खाना


5. महात्मा गांधी को कैसर-ए-हिंद की उपाधि से कब नावाजा गया ?

►-सन् 1915 में ।.


6. किस अधिवेशन में कांग्रेस के नरम दल और गरम दल में एकता हो गई?

►-लखनऊ अधिवेशन (1916 ई.)


7. मुस्लिम लीग और कांग्रेस ने मिलकर किस अधिवेशन में एक संयुक्त समिति की स्थापना की ?

►-लखनऊ अधिवेशन


8. स्वशासन के लिए बाल गंगाधर तिलक ने किस संस्था की स्थापना की ?

►-होमरूल लीग (मार्च 1916 ई. में पूना में)


9. ऐनी बेसेन्ट ने होमरूल लीग की स्थापना कब और कहां की ?

►-सितंबर 1916 ई. में मद्रास में ।


10. ऐनी बेसेंट के नेतृत्व में स्थापित होमरुल लीग के प्रथम सचिव कौन थे ?

►-जार्ज अरुण्डेल



11. भर्ती करने वाला सार्जेंट किसे कहा जाने लगा ?

►-महात्मा गांधी । क्योंकि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान गांधीजी ने लोगों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया था ।


12. साबरमती आश्रम की स्थापना किसने की ?

►-महात्मा गांधी


13. महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कब और कहां की ?

►-1916 ई. में अहमदाबाद में ।


14. चंपारण आने के लिए गांधी को किसने प्रेरित किया था ?

►-बिहार के किसान नेता राजकुमार ने ।


15. सत्याग्रह का सर्वप्रथम प्रयोग गांधी जी ने कहां किया ?

►-दक्षिण अफ्रिका


16. भारत में सत्याग्रह का सबसे पहले प्रयोग गांधी ने कहां किया ?

►-चंपारण (बिहार)


17. चंपारण का आंदोलन कब हुआ था ?

►-सन् 1917 में ।


18. चंपारण विद्रोह के कारण अंग्रेजों को कौन सी प्रथा समाप्त करनी पड़ी ?

►-तीनकठिया प्रथा


19. महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल किसके समर्थन में किया था ?

►-1918 ई. में अहमदाबाद मिल मजदूरों के हड़ताल के समर्थन में ।


20. 1918 ई. में महात्मा गांधी ने गुजरात के खेड़ा जिले में कौन सा आंदोलन चलाया ?

►-कर नहीं आंदोलन



21. रौलट एक्ट कब लागू किया ?

►-19 मार्च 1919 ई.


22. रौलट एक्ट क्या था ?

►-ऐसा कानून जिसके तहत किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तार किया जा सकता था । उसके खिलाफ ने तो कोई अपील, न कोई दलील और न कोई वकील किया जा सकता था।


23. गांधी जी ने रौलेट एक्ट के विरोध में देश व्यापी हड़ताल कब शुरु की ?

►-6 अप्रैल 1919 ई.


24. जालियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?

►-13 अप्रैल 1919 ई.


25. जालियांवाला बाग हत्याकांड कहां हुआ ?

►-अमृतसर


26. जालियांवाला बाग हत्याकांड का नेतृत्व किसने किया ?

►-जनरल डायर

*

27. जालियांबाला बाग हत्याकांड के पीछे वजह क्या थी ?

►-डॉ सतपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में हो रही जनसभा पर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोली चलाई ।


28. जालियांवाला बाग हत्याकांड में कितने लोगों की मौत हुई ?

►-सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 379 और कांग्रेस समिति के अनुसार 1000 लोग मारे हुए ।


29. जालियांवाला बाग हत्याकांड में किस भारतीय ने जनरल डायर का सहयोग किया था ?

►-हंसराज


30. किसने जालियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ?

►-शंकरन नायर


31. किसकी अध्यक्षता में ब्रिटिश सरकार ने जालियांवाला बाग हत्याकांड की आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की ?

►-लॉर्ड हंटर.


32. जिस जांच समिति का गठन ब्रिटश सरकार ने किया उसके सदस्यों में कितने भारतीय थे ?

►-तीन


33. कांग्रेस ने किसके नेतृत्व में जालियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए आयोग गठित की ?

►-मदन मोहन मालवीय । इस आयोग के अन्य सदस्यों में मोतीलाल नेहरू और गांधीजी भी थे ।


34. जालियांवाला बाग किस व्यक्ति की संपत्ति थी ?

►-जल्ली नाम के व्यक्ति ।


35. खिलाफत आंदोलन किसके खिलाफ शुरू किया किया ?

►-मित्र राष्ट्रों के खिलाफ । विशेषकर ब्रिटेन के खिलाफ


36. खिलाफत आंदोलन किसके समर्थन में किया गया था ?

►-टर्की के खलीफा के समर्थन में भारतीय मुसलमान ने आंदोलन शुरु किया।


37. पूरे देश में खिलाफत दिवस कब मनाया गया ?

►-19 अक्टूबर 1919 ई.


38. हिंदू और मुसलमानों की संयुक्त कांफ्रेंस की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने कब की ?

►-23 नवंबर 1919 ई.


39. असहयोग आंदोलन कब शुरु हुआ ?

►-1 अगस्त, 1920 ई.


21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1621 – ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया।

1677 – नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया।

1745 - प्रेस्टन पैन की लड़ाई: बोनी प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटिश सरकार सेना को हराया।

1746 - फ्रांसीसी अभियान सेना लबोरडननानिस और डुप्लेक्स मद्रास को घेरा।

1780 - बेनेडिक्ट अरनॉल्ड ने ब्रिटिश मेजर जॉन आंद्रे को पश्चिम प्वाइंट की योजना दी।

1784 - अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।

1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।

1792 – फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।

1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।

1826 -  राइड्यू नहर का निर्माण कनाडा में शुरू किया गया।

1857 – बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1883 – अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू हुई।

1885 - नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।

1905 - 'अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी गठित हुई।

1919 -  संयुक्त राज्य अमेरिका में इस्पात हड़ताल की शुरुआत हुई।

1921 – जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में हुए धमाके में 800 लोगों की मौत हो गई।

1928 – ‘माय विकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत हुई।

1933 - मिस्र के प्रधानमंत्री इस्माइल पाशा सिद्की ने इस्तीफा दिया।

1934 – जापान के होंसू द्वीप पर आए भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत हुई।

1938 – ग्रेट हरिकेन चक्रवाती तूफान (183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से अमेरिका के न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत हुई।

1942 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।

1942 – नाजियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।

1949 – चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना' पार्टी की घोषणा की।

1964 - माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1965 – सोवियत संघ की ओ. कोम्मिसारवा ने पैराशूट से 46250 फुट की छलांग लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।

1966 - मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।

1971 – ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान कैम्ब्रिज शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई।

1979 – मध्य अफ्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ हुए।

1984 - ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1985 – उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों को मिलने के लिए अपनी सीमाएं खोली।

1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी हुआ।

1999 – मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु हुई।

2000 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए 'लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी' की स्थापना हुई।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।

2003 - संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।

2004 - अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।

2005 - जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।

2007 - तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।

2008 - रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।

2009 - भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

2013 - नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।

2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र की महासभा में भाग लेने के लिए सात दिन की अमरीका यात्रा पर रवाना हुए।

2019 - सऊदी अरब में तेल ठिकानों पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने कड़ा कदम उठाते हुए ईरान के केन्द्रीय बैंक पर प्रतिबन्ध लगा दिया।


21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉


1866 – ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म हुआ।

1895 - अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।

1895 - अज़रा - हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।

1905 - उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर - भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री रहे।

1926 - नूरजहाँ - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।

1954- शिंजो अबे- दिसंबर 2012 -में जापान के प्रधानमंत्री।

1956 - प्रबुद्ध दासगुप्ता भारत के एक जाने-माने फ़ैशन और फ़ाइन-आर्ट फ़ोटोग्राफ़र थे। 

1963 –

Comments