Current affairs 23 sep 2020

 

✅🟢 Father of Various fields 🟢


♦️Father of the Nation ⟶  Mahatma Gandhi


♦️Father of Modern India ⟶ Raja Ram Mohan Roy 


♦️Father of Linguistic Democracy ⟶ Potti Sreeramulu 


♦️Father of Constitution ⟶ B.R Ambedkar


♦️Father of Modern Economics ⟶ Mahadev Govind Ranade


♦️Father of Modern Economic Reforms ⟶ Manmohan Singh 


♦️Father of Nuclear/Atomic Program ⟶ Homi J. Bhabha 


♦️Father of Space Program ⟶  Vikram Sarabhai


♦️Father of Missile Program ⟶  A. P. J. Abdul Kalam 


♦️Father of Comic Books ⟶ Anant Pai 


♦️Father of Geography ⟶ James Rennell


♦️Father of Cinema ⟶   Dadasaheb Phalke 


♦️Father of Peasant Movement ⟶  N. G. Ranga


♦️Father of Paleobotany ⟶ Birbal Sahni


♦️Father of Blue Revolution ⟶  Hiralal Chaudhari 


♦️Father of Green Revolution ⟶  M. S. Swaminathan 


♦️Father of White Revolution ⟶  Verghese Kurien 


♦️Father of Veterinary Science ⟶ Shalihotra 


♦️Father of Civil Aviation ⟶ J. R. D. Tata


♦️Father of Air Force ⟶ Subroto Mukerjee 


♦️Father of Civil Engineering ⟶ Sir Mokshagundam Vishweshvaraiah 


♦️Father of Surgery ⟶Sushruta 


♦️Father of Microbiology ⟶ Antonie Philips Van Leeuwenhoek


♦️Father of Modern Astronomy ⟶ Nicolaus Copernicus


♦️Father of Nuclear Physics⟶  Ernest Rutherford


♦️Father of Computer Science ⟶ George Boole and Alan Turing


♦️Father of Classification ⟶ Carl linneaus


♦️Father of Evolution ⟶ Charles Darwin


♦️Father of modern Olympic ⟶  Pierre De Coubertin


♦️Father of Numbers ⟶  Pythagoras


♦️Father of Genetics ⟶ Gregor Mendel


♦️Father of Internet ⟶ Vint Cerf


♦️Father of Botany ⟶  Theophrastus


♦️Father of Electricity ⟶   Benjamin Franklin


♦️Father of Electronics ⟶  Michael Faraday


♦️Father of Television ⟶   Philo Farnsworth


♦️Father of Nuclear Chemistry ⟶  Otto Hahn


♦️Father of Periodic Table ⟶   Dmitri Mendeleev


♦️Father of Geometry ⟶  Euclid


♦️Father of Ayurveda ⟶   Dhanwantari


♦️Father of Modern Medicine ⟶   Hippocrates


♦️Father of Computer ⟶  Charles Babbage


♦️Father of Astronomy ⟶   Copernicus


♦️Father of Economics ⟶  Adam Smith


♦️Father of Biology ⟶  Aristotle


♦️Father of History ⟶  Herodotus


♦️Father of Homeopathy⟶   Heinemann


♦️Father of Zoology ⟶  Aristotle


♦️Father of Blood groups ⟶  Landsteiner


♦️Father of Blood Circulation ⟶  William Harvey


♦️Father of Bacteriology ⟶  Louis Paster


प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को रोहतांग में अटल सुरंग का उद्घाटन कर सकते है, जानिए क्या है इस सुरंग की खासियत


मनाली से लेह को जोड़ने वाली अटल सुरंग दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल है. इस सुरंग में हर 60 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है.



हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 21 सितम्बर 2020 को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतांग में लेह-मनाली राजमार्ग पर अटल सुरंग का तीन अक्टूबर को उद्घाटन कर सकते हैं. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुरंग का उद्घाटन करने के लिए तीन अक्टूबर को मनाली आएंगे तथा लाहौल की यात्रा करेंगे.


बता दें कि पहले इसका नाम रोहतांग सुरंग था, जिसे बाद में बदलकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल सुरंग कर दिया गया. इसे ​पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ​की याद में '​अटल रोहतांग टनल​' ​नाम दिया गया है. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में मनाली-लेह राजमार्ग पर अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बन कर तैयार हो गई है.


अटल टनल की खासियत


मनाली से लेह को जोड़ने वाली अटल सुरंग दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल है. इस सुरंग में हर 60 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. सुरंग के अंदर हर 500 मीटर की दूरी पर आपातकालीन निकास भी बनाए गए हैं. सुरंग के अंदर फायर हाइड्रेंट भी लगाए गए हैं जिससे किसी प्रकार की अनहोनी में इसका इस्तेमाल किया जा सके. सुरंग की चौड़ाई 10.5 मीटर है. इसमें दोनों ओर 1-1 मीटर के फुटपाथ भी बनाए गए हैं.


10 साल में बनकर तैयार हुई अटल सुरंग 10 हजार फीट से ज्यादा लंबी है. इससे मनाली और लेह के बीच के सफर की दूरी 46 किमी कम हो जाएगी. सुरंग पूरी होने पर सभी मौसम में लाहौल और स्पीति घाटी के सुदूर के क्षेत्रों में संपर्क आसान होगा.


यह सुरंग महत्वपूर्ण क्यों?


लगभग 3,500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल टनल रक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है. इससे मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी. साथ ही लाहौल-स्पीति के निवासियों को सर्दियों में इससे बहुत फायदा होगा. अटल टनल के खुलने से हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और लेह-लद्दाख के बीच हर मौसम में सुचारू रहने वाला मार्ग मिल जाएगा.


सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण छह महीने तक इस हिस्से का देश के शेष भाग से संपर्क टूट जाता है. यह सुरंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे ​​पाकिस्तान-चीन बॉर्डर पर भारत की ताकत बढ़ जाएगी​​. इसके शुरू होने से लद्दाख ​का इलाका ​सालभर पूरी तरह से जुड़ा रहेगा.


पृष्ठभूमि


रोहतांग दर्रे के नीचे सुरंग बनाए जाने का ऐतिहासिक फैसला 03 जून 2000 को लिया गया था जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे. सुंरग के दक्षिणी हिस्‍से को जोड़ने वाली सड़क की आधारशिला 26 मई 2002 को रखी गई थी. कुल 8.8 किलोमीटर लंबी यह सुरंग 3000 मीटर की ऊंचाई पर बनाई गई दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है. साल 2019 में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ही सुरंग का नाम अटल अटल रखा गया.


प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री राजपक्षे के बीच 26 सितंबर को होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग



ऐसा पहली बार होगा जब कोविड -19 महामारी के बीच प्रधानमंत्री मोदी अपने एक पड़ोसी नेता के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 26 सितंबर, 2020 को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ एक आभासी शिखर सम्मेलन (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) करेंगे. इस बैठक के दौरान ये दोनों नेता द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.


ऐसा पहली बार होगा जब कोविड -19 महामारी के बीच प्रधानमंत्री मोदी अपने एक पड़ोसी नेता के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उसी दिन आभासी मोड के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करने की संभावना है.



इस संयुक्त राष्ट्र महासभा में, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपनी सरकार की "पड़ोस पहले" नीति को उजागर करने की संभावना है. इसके साथ ही, वे यह भी बता सकते हैं कि, भारत कैसे कोविड -19 महामारी के दौरान इस क्षेत्र के देशों की सहायता करने के लिए आगे आया है.


कोलंबो में भारत का ईस्ट कंटेनर टर्मिनल


• भारत कोलंबो में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं सहित विभिन्न द्विपक्षीय परियोजनाओं के लिए श्रीलंका के साथ शामिल है, जिनकी समीक्षा की आवश्यकता होगी.


• कोलंबो में भारत की ईस्ट कंटेनर टर्मिनल (ECT) परियोजना को, इस संबंध में हुए समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के एक साल बाद, श्रीलंकाई सरकार द्वारा रोक लगाने के बाद कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस परियोजना को तैयार करने के लिए हुए सहयोग ज्ञापन (MoC) पर भारत, जापान और श्रीलंका सरकार की ओर से पूर्व राष्ट्रपति मैथिपाला सिरिसेना के बीच हस्ताक्षर किए गए थे.


• श्रीलंका के नए राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने पदभार ग्रहण करने के बाद, कोलंबो पोर्ट के ईस्ट कंटेनर टर्मिनल (ECT) और जया कंटेनर टर्मिनल (JCT) के निर्माण के बारे में चिंताओं की जांच करने और इस बारे में रिपोर्ट करने के लिए एक पांच सदस्यीय समिति नियुक्त की है.


भारत की पड़ोसी-पहले नीति


• भारत ने अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति को आगे बढ़ाने के प्रयासों में, अपने पड़ोसी देशों के साथ परामर्श करने की एक श्रृंखला के संबंध में योजना बनाई है.


• इस 20 सितंबर, 2020 को कोविड -19 महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह द्वारा किये गये वित्तीय सहायता के अनुरोध के जवाब में, भारत ने मालदीव को 250 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण दिया है.


• भारत अफगान सरकार को अंतर-अफगान वार्ता की पृष्ठभूमि में अपना समर्थन देने के लिए भी कथित तौर पर पहुंच गया है. आने वाले दिनों में अफगानिस्तान से उच्च स्तरीय यात्राओं की एक श्रृंखला की योजना भी भारत ने बनाई है.


• इसके अलावा, भारतीय विदेश मंत्री, श्री एस. जयशंकर द्वारा अगले दो वर्षों के लिए रोडमैप के साथ, इस महीने के अंत में भारत-बांग्लादेश सलाहकार निकाय की बैठक आयोजित करने की उम्मीद है.



1.भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी ने सॉवरेन बांड के जरिये कितने रूपए की राशि जुटाई है?

a.    3500 करोड़ रुपये

b.    2800 करोड़ रुपये

c.    6700 करोड़ रुपये

d.    8500 करोड़ रुपये✔️


2.निम्न में से किस खिलाड़ी ने पहली बार इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020 जीत लिया है?

a.    सिमोना हालेप✔️

b.    कैरोलिना प्लिसकोवा

c.    गरबाइन मुगुरुजा

d.    सेरेना विलियम्स


3.दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के किस प्रसिद्ध पर्वतारोही का हाल ही में निधन हो गया?

a.    निर्मल पुरजा

b.    अंग रीता शेरपा✔️

c.    कामी रीता शेरपा

d.    तेन्जिंग नॉरगे


4.विश्व अल्जाइमर दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a.    10 मार्च

b.    12 जनवरी

c.    21 सितंबर✔️

d.    11 जुलाई


5.भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार किस दो महिला अफसरों को युद्धपोत पर तैनात किया जायेगा?

a.    सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह✔️

b.    सब लेफ्टिनेंट प्रियंका त्यागी और सब लेफ्टिनेंट कृति सिंह

c.    सब लेफ्टिनेंट कोमल सचदेवा और सब लेफ्टिनेंट रूपा त्यागी

d.    सब लेफ्टिनेंट मोहनी सिंह और सब लेफ्टिनेंट अमृता त्यागी


6.हैदराबाद फुलबॉल क्लब ने स्पेन के फॉरवर्ड फ्रांसिस्को सैंडजा से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए कितने साल का करार करने की घोषणा की?

a.    सात साल

b.    दो साल

c.    एक साल✔️

d.    तीन साल


7.संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) निम्न में से किस देश को 93,895 कार्बाइन राइफल की आपूर्ति करेगा?

a.    नेपाल

b.    बांग्लादेश

c.    भूटान

d.    भारत✔️


8.निम्न में से किस महापुरुष की जयंती के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री वैभव शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे?

a.    महात्मा गांधी ✔️

b.    पंडित जवाहरलाल नेहरू

c.    सरदार बल्लभ भाई पटेल

d.    मदन मोहन मालवीय


9.हाल ही में भारत और किस देश के बीच वर्ष 1960 में लागू की गई सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) के 60 वर्ष पूरे हो गए हैं?

a.    नेपाल

b.    चीन

c.    पाकिस्तान✔️

d.    बांग्लादेश


10.हाल ही में किस देश में राष्ट्रीय हिस्पैनिक विरासत माह (National Hispanic Heritage Month) की शुरुआत हुई?

a.    नेपाल

b.    चीन

c.    जापान

d.    अमेरिका✔️


उत्तर-👇🇮🇳


1.d. 8500 करोड़ रुपये

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने सॉवरेन गारंटी बांड से 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है. इससे पहले सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी के पुनरोद्धार के लिए 8,500 करोड़ रुपये के सॉवरेन गारंटी बांड को स्वीकृति दी थी. बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी. के. पुरवार ने कहा कि कंपनी एक साल में 18,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों की बिक्री की भी योजना बना रही है.


2.a. सिमोना हालेप

रोमानिया की सिमोना हालेप ने पहली बार इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020 जीत लिया है. हालेप ने इसके साथ ही पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया और 27 सितंबर से होने वाले क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया. सिमोना हालेप और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा के बीच यह 12वीं बार मुकाबला था जिसमें हालेप ने आठवीं बार जीत हासिल की. हालेप इससे पहले 2017 और 2018 में फाइनल में इलिना स्वितोलिना से हार गई थी.


3.b. अंग रीता शेरपा

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन हो गया. वे 72 साल के थे. उन्हें 'स्नो लेपर्ड' (हिम तेंदुआ) के नाम से जाना जाता था. नेपाल पर्वतारोहण संघ के सचिव टीकाराम गुरुंग ने कहा कि अंग रीता शेरपा एक महान पर्वतारोही थे जिन्होंने 1983 से 1996 के बीच 10 बार ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना माउंट एवरेस्ट को फतह किया था. इस दिग्गज पर्वतारोही को प्रतिष्ठित 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह सम्मान ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 8,848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा पर सफलतापूर्वक फतह करने के लिए दिया गया था.


4.c. 21 सितंबर

विश्व अल्जाइमर दिवस प्रतिवर्ष 21 सितम्बर को मनाया जाता है. यह दिवस अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया के बारे में जागरूकता प्रसारित करने के लिए मनाया जाता है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य विश्व भर के लोगों को डिमेंशिया के लक्षणों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करना ही नहीं है, अपितु इसका उद्देश्य डिमेंशिया से पीड़ित रोगियों अथवा इस बीमारी के कारण मृत्यु को प्राप्त होने वाले रोगियों को भी न भूलना है. अल्जािइमर एक दिमागी बीमारी है, जिसमें धीरे-धीरे याद्दाश्त और सोचने की शक्ति कम होती जाती है.


5.a. सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह

भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अफसर को वॉर शिप पर तैनात किया जाएगा. इन दोनों को हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के पद में शामिल होने के लिए चुना गया है. इन दोनों महिलाओं का नाम सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह है. इसके तहत, वॉरशिप पर एयरक्राफ्ट को टेकऑफ और लैंड कराया जाता है. इसके पहले महिला अफसरों को फिक्स्ड विंग एयरकॉफ्ट तक सीमित रखा गया था. भारतीय नौसेना में कई महिला अधिकारी हैं लेकिन कई कारणों से अब तक उन्हें युद्धपोतों पर तैनात नहीं किया गया था.


6.c. एक साल

हैदराबाद फुलबॉल क्लब ने स्पेन के फॉरवर्ड फ्रांसिस्को सैंडजा से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए एक साल का करार करने की घोषणा की. नवंबर से शुरू हो रहे इस फुटबॉल टूर्नामेंट केलिए हैदराबाद से जुड़ने से पहले सैंडजा स्पेन में दूसरे डिविजन में खेलने वाली टीम एलकोरकोन का हिस्सा थे. वे हैदराबाद से जुड़ने वाले छठे विदेशी खिलाड़ी हैं. उन्हें स्पेन के अतिरिक्त ब्रिटेन, जापान और चीन में विभिन्न स्तर पर फुटबॉल खेलने का अनुभव है. वे खुद गोल करने के साथ दूसरों के लिए मौके भी बनाते है.


7.d. भारत

संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी कराकल भारतीय सेना को 93,895 कारबाइन की आपूर्ति करेगी. मेक इन इंडिया मुहिम के तहत यह समझौता 2018 से लंबित था. कंपनी ने भारत में जमीन, स्थान और स्थानीय सहयोगियों की भी पहचान कर ली है और भारत में राइफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. कंपनी के बयान के मुताबिक, कराकल  राइफल पूरी तरह से भारत में बनाने के लिए तैयार है. कंपनी की कार 816 राइफल में फिट होने वाले 20 फीसदी से अधिक कंपोनेंट पहले से ही भारत में बनते हैं. कंपनी ने भारत में कारबाइन बनाने के लिए तकनीकी के हस्तांतरण के भी संकेत दिए हैं.


8.a. महात्मा गांधी 

2 अक्टूबर 2020 को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री वैभव शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. यह प्रवासी भारतीय एवं देश के वैज्ञानिकों व शिक्षाविदों का एक वैश्विक शिखर सम्मेलन है. यह शिखर सम्मेलन विभिन्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा शैक्षणिक संगठनों का एक संयुक्त प्रयास है जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) शामिल हैं. 


9.c. पाकिस्तान

हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1960 में लागू की गई सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) के 60 वर्ष पूरे हो गए हैं. सिंधु नदी तंत्र में मुख्यतः 6 नदियाँ सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज शामिल हैं. इन नदियों के बहाव वाले क्षेत्र (Basin) को मुख्य रूप से भारत और पाकिस्ता,न द्वारा साझा किया जाता है, हालाँकि इसका एक छोटा हिस्सा चीन और अफगानिस्तान में भी मिलता है. 19 सितंबर 1960 को विश्व बैंक की मध्यस्थता के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच कराची (पाकिस्तान) में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किये गए थे.


10.d. अमेरिका

हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय हिस्पैनिक विरासत माह (National Hispanic Heritage Month) की शुरुआत हुई. यह वार्षिक कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक मनाया जाता है. संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय हिस्पैनिक विरासत माह में उन अमेरिकी नागरिकों के इतिहास, संस्कृति एवं योगदान का सम्मान किया जाता है जिनके पूर्वज स्पेन, मैक्सिको, कैरिबियन और मध्य एवं दक्षिण अमेरिका से आए थे. इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 1968 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन द्वारा ‘हिस्पैनिक विरासत सप्ताह’ के रूप में की गई थी.


#HINDI👇


♦️ भारतीय आंतरराष्ट्रीय  बंदरगाह ♦️


🔰बंदरगाह🔰   -   🔰राज्य🔰


1) कांडला - गुजरात


2) मुंबई - महाराष्ट्र


3) न्हाव्हाशेवा - महाराष्ट्र


4) मार्मागोवा - गोवा


5) कोचीन - केरळ


6) तुतीकोरीन - तमिळनाडू


7) चेन्नई - तामीळनाडू


8) विशाखापट्टणम - आंध्रप्रदेश


9) पॅरादीप - ओडिसा


10)न्यू मंगलोर - कर्नाटक


11) एन्नोर - आंध्रप्रदेश


12) कोलकत्ता - पश्चिम बंगाल


13) हल्दिया - पश्चिम बंगाल


#ENGLISH👇


♦ ️ Indian International Ports ♦ ️


Bandargah - 🔰 State


1) Kandla - Gujarat


2) Mumbai - Maharashtra


3) Nhavasheva - Maharashtra


4) Marmagova - Goa


5) Cochin - Kerala


6) Tuticorin - Tamil Nadu


7) Chennai - Tamil Nadu


8) Visakhapatnam - Andhra Pradesh


9) Paradip - Odisha


10) New Mangalore - Karnataka


11) Ennore - Andhra Pradesh


12) Kolkata - West Bengal


13) Haldia - West Bengal


23 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1739 - रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1803 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।

1846 – गॉटफ्रीड गालह ने सहयोगी हाइनरिक के साथ पहली बार दूरबीन से नेप्चून ग्रह को देखा।

1857 - रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ जिसमें 826 लोग मारे गए।

1879 – आॅस्ट्रेलिया पहली बार सिडनी में ट्राम का संचालन किया गया।

1884 – अमेरिका के हर्मन हॉलेरिश ने यांत्रिक गणना मशीन का पेटेंट कराया।

1983 – पाकिस्तान से अबू धाबी जा रहा गल्फ एयर का एक यात्री हवाई जहाज आतंकियों ने उड़ा दिया था। इस धमाके में हवाई जहाज में सवार चालक दल के सात सदस्यों के अलावा सभी 105 यात्री मारे गए थे।

1911 – अर्ल ओविंगटन पहले एयर मेल पायलट बने।

1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित हुआ।

1955 – ईरान और तुर्की के बीच एक सैन्य समझौते 'बगदाद करार' पर हस्ताक्षर हुए।

1958 - ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।

1965 – भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हुई।

1970 - अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।

1976 – ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए।

1976 - इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नामक यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।

1976 – दक्षिण अफ्रीका ने खेलों में देश के प्रतिनिधित्व के लिए बहु-नस्लीय टीमों को मान्यता दी।

1979 - सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।

1986 - अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।

1988 – फिजी के नए संविधान का प्रस्ताव पास किया गया।

1991 – अरमीनिया ने पूर्व सोवियत संघ से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।

1992 - यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।

1993 – दक्षिण अफ्रीकी में अश्वेतों को सरकार बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार मिला।

1995 – इस्रायल एवं फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता हुआ।

2000 - सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।

2001 - ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी ।

2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।

2002 – मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला संस्करण जारी हुआ।

2002 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में आये।

2003 - भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार हुआ ।

2004 - हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।

2006 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।

2009 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

2019 - श्री नितिन गडकरी और श्री आर.के. सिंह ने एमएसएमई क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।


23 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉


1862 – महान देशभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री ।

1903 - यूसुफ़ मेहरअली - स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक।

1908 – हिंदी के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' का बिहार के सिमरिया गांव में जन्म हुआ।

1935 - प्रेम चोपड़ा - हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता।

1943 - तनुजा - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री ।

1952 – भारतीय बल्लेबाज अंशुमन दत्ताजीराव गायकवाड का जन्म हुआ था। 

1964 - नवनी परिहार हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।


23 सितंबर को हुए निधन👉


1860 – जर्मनी के प्रसिद्ध दार्शनिक आर्थर शोपनहावर।

1863 – स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम ।

1939 – विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड।

1969 – आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री ।

1983 - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।

1988 - त्रिलोक कपूर एक भारतीय सिनेमा के अभिनेता एवं कपूर परिवार के सदस्य थे।

2016 - आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए कई चर्चित नाटक एवं धारावाहिक लिखने वाले हिन्दी और उर्दू के प्रसिद्ध नाटककार रेवती शरण शर्मा।

2019 - माधव आप्टे एक टेस्ट सीरीज में 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज थे


23 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 हरियाणा शहीदी दिवस / राव तुलाराम शहीदी दिवस ।

🔅 हैफा दिवस (102 वाँ , भारत और इज़राइल)।

🔅 दिन और रात की अवधि एक समान दिवस।

🔅 अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस ।



🌻


1. किस राज्य ने बताया कि बरेली में जल्द एक टेक्सटाइलपार्क खोला जाएगा ?

Ans. उत्तर प्रदेश


2. विश्व रोज डे हर वर्ष कब मनाया जाता है ?

Ans. 22 सितंबर


3. हर साल राइनो दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans. 22 सितंबर 


4. राज्य फुटबॉल संघ की सहायता के लिए किस ने तीन करोड़ रुपए की कोविड-19  एकजुटता निधि दी ?

Ans. प्रफुल्ल पटेल


5. कलासागर पुरस्कार का कौन-सा संस्करण आयोजित किया गया?

Ans. 11वां संस्करण


6. किसने एमी अवॉर्ड्स 2020 के दौरान 7 प्राइमटाइम और 9 एमी पुरस्कार प्राप्त करके एमी रिकॉर्ड की स्थापित किया ?

Ans. शिट्स क्रीक


7. किस राज्य सरकार ने ई-पीक पहनी मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की ?

Ans. महाराष्ट्र


8. टेनिस में किसने रोम में इटालियन ओपन में रिकॉर्ड 36 वां मास्टर ख़िताब जीता ?

Ans. नोवाक जोकोविच


9. अमित कुमार गर्ग किस के निर्देशक व्यवसाय विकास का कार्यभार संभालेंगे ?

Ans. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन


10. किसने एमी अवॉर्ड्स में उत्कृष्ट लीड एक्ट्रेस 2020 का खिताब जीता ?

Ans. ज़ैंडेया


🍁 

. Which state has stated that a textile park will be opened in Bareilly soon?

Ans. Uttar Pradesh


2. When is World Rose Day celebrated every year?

Ans. 22 September


3. When is Rhino Day celebrated every year?

Ans. 22 September


4. Who gave the Kovid-19 solidarity fund of three crores to help the State Football Association?

Ans. Praful Patel


5. Which edition of Kalasagar Award was held?

Ans. 11th edition


6. Who set an Emmy record by receiving 7 Primetime and 9 Emmy Awards during the Emmy Awards 2020?

Ans. Shits Creek


7. Which state government launched e-peak worn mobile application?

Ans. Maharashtra


8. In tennis, who won a record 36th master title at the Italian Open in Rome?

Ans. Novak Djokovik


9. Amit Kumar Garg, whose director will take charge of business development?

Ans. Delhi Metro Rail Corporation


10. Who won the Outstanding Lead Actress 2020 at the Emmy Awards?

Ans. Zandeya


•    हैदराबाद फुलबॉल क्लब ने स्पेन के फॉरवर्ड फ्रांसिस्को सैंडजा से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए जितने साल का करार करने की घोषणा की- एक साल


•    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जिस देश को 93,895 कार्बाइन राइफल की आपूर्ति करेगा- भारत


•    जिस महापुरुष की जयंती के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री वैभव शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे- महात्मा गांधी


•    हाल ही में भारत और जिस देश के बीच वर्ष 1960 में लागू की गई सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) के 60 वर्ष पूरे हो गए हैं- पाकिस्तान


•    हाल ही में जिस देश में राष्ट्रीय हिस्पैनिक विरासत माह (National Hispanic Heritage Month) की शुरुआत हुई- अमेरिका


•    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी ने सॉवरेन बांड के जरिये जितने रूपए की राशि जुटाई है-8500 करोड़ रुपये


•    वह खिलाड़ी जिसने पहली बार इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020 जीत लिया है- सिमोना हालेप


•    दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के जिस प्रसिद्ध पर्वतारोही का हाल ही में निधन हो गया- अंग रीता शेरपा


•    विश्व अल्जाइमर दिवस जिस दिन मनाया जाता है-21 सितंबर


•    भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार जिस दो महिला अफसरों को युद्धपोत पर तैनात किया जायेगा- सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह

✅महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियाँ




महाद्वीप               -सर्वोच्च  शिखर



एशिया                  -- माउंट एवरेस्ट


दक्षिणी अमेरिका  ----एकांकागुआ


उत्तरी अमेरिका   ------मैककिनले


अफ्रीका          ------ किलिमंजारो


यूरोप            ------- एलब्रुश पर्वत


अंटार्कटिका   ------विंसनमैसिफ


आस्ट्रेलिया         ------कोसिउस्को



✅विश्व के सर्वाधिक ऊँचे पर्वत शिखर




 शिखर                               ऊँचाई



माउंट एवरेस्ट                       8848 मीटर


K-2                                    8611 मीटर


कंचनजंगा                            8586 मीटर


ल्होत्से                                 8516 मीटर


मकालू                                 8462 मीटर


चो ओयू                               8201 मीटर


धौलागिरि                            8167 मीटर


मांसलू                                 8156 मीटर


नंगा पर्वत                            8126 मीटर


●▬▬๑۩ Daily Dose۩๑▬▬●

Comments